यूँ तो बात बड़ी करते हो मन की पीर भी हर न पाये। तन माटी का लेकर घूमे नीर लगे तो घुल-घुल जाये।। कौन दीन का है तू इंसा गलती करे फेर पछतावे। कहाँ लगा भाग-दौड़ में जहाँ से आयो बई ठोर है जाने।। लम्बी कोई क्षण भर की जो जिए वो जाको मोल न जाने। कर दिजे नाश, माठी को राख जितने व्यसन बे सब कर डाले।। लक्षण खोये, खो दयो चरित और बैठ सभा में सब गिनवावे। शरम रही न बची प्रतिष्ठा झूठे ठाठ को मर-मर जावे।। ठाठ-बाट में कमी कछु नाई अपने सुख से बड़ो कछु नाई। दूजन के अवगुण सब दीख गये अपने पाप नजर नही आवे।। वाह रे, मानुस... कौन सी धुन में रहे "नम्रता", भांप बने जो उड़ जावेगो वो खुद को परमेश्वर माने।। सुख-दुःख में जो कटे काट ले अपनो छोड़ पराये पे काये लार बहावे। उसकी धुन में लग जा "भटके" सुख-दुःख सब फिर मन को भावे।। जितनी है जी भर के जी ले जाने कब पूर्णविराम लग जाये। पछतावा न रहे तनिक भी जीते जी जो जी न पाये।। तन माटी को लेकर घूमे नीर लगे तो घुल-घुल जाये...
घात ह्रदय पर बैचेन मन हैं, उदास चित्त और भींगे नयन है। मेरा देश ऐसा नही है, माँ के बिन बच्चा सोता नही है। भटके हुए कुछ नादान हैं मां, दिलों में घृणा की अगन हैं। तुझसे प्रेम बहुत...
रूक, ठहर, कभी बैठ पहर-दो पहर जिंदगी है थमेगी नही कभी अधर से शिकायत कहेगी नही। माना सफर लम्बा बहुत है भागने से मंजिल मिलेगी नही। यूँ दौडेगा तो थक जाएगा कुछ देर बाद हाँफेगा और रूक जाएगा। माना की तुम्हें देर रास नही आती पर बेवजह की जिद्द भी तो काम नही आती। एक उम्र काट दी, कुछ आधी और बाकी है जरा एक बात बता, तेरे सफर का तनहाई क्यों साथी है। सफर दूर का है, माना तू भी मजबूर सा है अकेला कब तक चलेगा कभी तो अकेलापन भी खलेगा। ये रास्ते का स्वभाव है चलेगा ही कभी न कभी मंजिल से मिलेगा ही। पर ये न सोच की ये थम जाएगा फिर कोई नया सफर बन जाएगा। पर मंजिल की दौड़ में हम भूल जाते हैं रास्ते में जीने से थोड़ा कतराते हैं। ये रास्ता ही तो है जो मंजिल दिलाता है तुम्हें थकन भरी रात में थपथपाता है। कुछ एक-आध बातें इससे भी करो मंजिल तो वहीं है, बस तुम सही रास्ते पर चलो। सही है, भागोगे तो थक जाओगे हाँफ कर रूक जाओगे। रास्तों में जीने का हुनर सीख लो गिर कर उठने की कदर सीख लो। जीत जाओगे मंजिल.... जो रास्ते से जुड़ जाओगे। भागोगे तो थक जाओगे....
Comments
Post a Comment